जानिए भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को क्या-क्या सुविधाएं मिलती है!

आपको बता दें कि यह पीपल के पत्ते के आकार का एक कांस्य पदक होता है, जिसके एक तरफ सूर्य और दूसरी तरफ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ है। यह पुरस्कार किसी भी जाति, धर्म, लिंग या व्यवसाय के व्यक्ति को दिया जा सकता है।

भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार 1954 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया जाता है। और अब तक 50 लोगों को यह सम्मान मिल चुका है।

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता है। व्यक्ति को  कैबिनेट मंत्री बराबर वीआईपी का दर्जा मिलता है। व्यक्ति को हवाई जहाज (एग्जीक्यूटिव क्लास), ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा की छूट, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं,

भारत रत्न पुरस्कार के लिए चयन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। नामांकन की सिफारिशें भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा की जा सकती हैं।

भारत के पहले 3 प्रसिद्ध व्यक्ति जिन्हे यह पुरुस्कार मिला था - 1. गवर्नर-जनरल और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी राजगोपालाचारी 2. दूसरे राष्ट्रपति और भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन 3. नोबेल पुरस्कार विजेता और भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन को 1954 में सम्मानित किया गया था।

भारत रत्न पुरस्कार के कुछ प्रसिद्ध विजेता: 1. डॉ. सार्वपल्ली राधाकृष्णन: भारत के पहले राष्ट्रपति 2. जवाहरलाल नेहरू: भारत के पहले प्रधानमंत्री 3. मदर टेरेसा: सामाजिक कार्यकर्ता 4. सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट खिलाड़ी 5. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम: भारत के 11वें राष्ट्रपति

हाल ही में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार मिला है जानिए!

Arrow