Shilajit ke Fayde: शिलाजीत के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग!

Shilajit Ke Fayde: शिलाजीत एक प्राकृतिक पदार्थ है जो हिमालय की ऊंची चोटियों पर पाया जाता है। इसे आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। शिलाजीत में कई पोषक तत्व होते हैं, जिनमें प्रोटीन, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं।

shilajit ke fayde

शिलाजीत पहाड़ो पर पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा में शिलाजीत का उपयोग हज़ारो साल से बहुत सारी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है | शिलाजीत में फुल्विक एसिड नाम का खनिज होता हैं जो इसे एक औषधि बनाता है। आमतौर पर शिलाजीत को फिजिकल रिलेशन के दौरान परफॉर्मन्स को बढ़ाने के लिए जाना जाता है | लेकिन शिलाजीत के उपयोग से शरीर में एनर्जी बढ़ सकती है, इम्युनिटी बढ़ सकती है, पेट और पेट में सूजन को ठीक कर सकता हैं | इसके साथ-साथ शिलाजीत के और भी बहुत सरे फायदे है

what is shilajit – आखिर शिलाजीत बनता कैसे है:

Shilajit Ke Fayde
आयुर्वेद का जादू: शिलाजीत के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग!

 

शिलाजीत पहाड़ों की चोटियों पर पाया जाता है | जैसे-जैसे भारतीय पर्वतो का निर्माण होता गया वैसे ही शिलाजीत का भी निर्माण होता गया | शिलाजीत का निर्माण पहाड़ो पर ज्यादा तापमान के कारण जड़ी-बूटियों के घुलने से होता हैं | आयुर्वेदा के अनुसार, शिलाजीत जितनी ऊंचाई से लिया जाता है उतना ही फायदेमंद होता हैं |

कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान

Shilajit Ke Fayde: आमतौर जब कोई चीज़ ज्यादा प्रसिद्ध होती है तो उस चीज़ के बाजार में कई सरे नकली प्रोडक्ट उपलब्ध हो जाते हैं | इसी तरह शिलाजीत भी बरसो से एक प्रसिद्ध पदार्थ है | जिसकी वजह से बाजार में बहुत सरे नकली शिलाजीत उपलब्ध हैं | ज्यादातर गुड़ और शक़्कर की मिलावट वाले शिलाजीत मौजूद हैं | असली शिलाजीत की कुछ पहचान है  :-

  • आयुर्वेदा के अनुसार असली शिलाजीत को जलाने पर इसमें से धुआँ नहीं उठना चाहिए और न ही सुलगना चाहिए | 
  • शिलाजीत का सवाद कड़वा होता है | 
  • जब शिलाजीत को पकड़कर खींचा जाता है तो इसका ज्यादा लम्बा तार नहीं बनता है | 
आप जब भी शिलाजीत लेने जाए तो सबसे पहले तो आप किसी प्रसिद्ध कंपनी से लें | बाजार में बहुत सारी अच्छी कंपनी अवलेबल हैं | और कोशिश करे की रेज़िन प्रकार का ही लें, जैसा की निचे दिखाया गया है | 
Asli Shilajit : पहाड़ों की चोटियों पर पाया जाने वाला ऐसा प्राकृतिक पदार्थ, जिसकी दो बूंद आपको देगी घोड़े जैसी फुर्ती,
आयुर्वेद का जादू: शिलाजीत के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग!

Shilajit ke Fayde: शिलाजीत से हमे क्या-क्या फायदे मलते है

शरीर में खून की कमी  को पूरा करता है :-

 एनीमिया नामक बीमारी जिसे हम शरीर में खून की कमी के नाम से भी जानते हैं। एनीमिया की बीमारी में खून में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में या हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी आ जाती है | ऐसा आयरन की कमी से होता है | शिलाजीत में आयरन पाया जाता हैं | जिससे एनीमिया की कमी भी दूर हो सकती है।

ऊर्जा को बढ़ावा :-

 शिलाजीत ऊर्जा स्तर में सुधार करने के लिए माना जाता है, जिससे थकान को कम करने और शारीरिक शक्ति में सुधार हो सकती है। इसके अलावा माना जाता है कि शिलाजीत मेटाबोलिक प्रक्रियाओं को संतुलित कर सकती है जिससे शरीर में ऊर्जा उत्पादित होने में मदद मिलती है। यह भी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकती है जिससे आपका दिन और जीवनशैली अधिक उत्साहजनक और ऊर्जावान हो सकता है।

ब्रेन ( दिमाग, मानसिक ) सिस्टम में सुधर में उपयोगी :

 शिलाजीत का उपयोग ब्रेन फंक्शन ( दिमाग, मानसिक ) पर अच्छा प्रभाव डालने में मदद कर सकता है, जैसे की याददाश्त और ध्यान में सुधार करने में। जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ने से दिमागी कमज़ोरी आने लगती है या यादास्त कम होने लगती हैतो शिलाजीत के इस्तेमाल से इसे ठीक किया जा सकता है | कुछ अध्ययनों में इसे मेमोरी और कॉग्निटिव फ़ंक्शन में सुधारने में सक्रिय पाया गया है। माना जाता है कि शिलाजीत दिमाग की क्षमता को बढ़ाकर ध्यान, स्मरण शक्ति, और मानसिक स्थिति में सुधारा कर सकती है।

त्वचा में निखार :-

शिलाजीत की एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है और उम्र के साथ साथ होने वाले चिन्हों को कम करने में मदद कर सकता है।

सेक्स लाइफ में सुधार :-

 शिलाजीत की एक छोटी चम्मच मात्रा का सेवन आपकी मर्दानगी में चार चांद लगा देगा। आयुर्वेदा में शिलाजीत को रिप्रोडक्टिव सिस्टम को सही करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद बतया गया हैं | यह महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन अक्षमता को बढ़ाने में काफी हद तक मदद कर सकता हैं | जिन लोगो में इनफर्टिलिटी की समस्या होती हैं शिलाजीत उन लोगो को हैरान करने वाले नतीजे दे सकता हैं |  दरअसल शिलाजीत में टेस्टोस्टोरोंस हार्मोन को बढ़ाने की क्षमता पाई जाती है। इसका सेवन करने से आपकी परफॉर्मेंस टाइमिंग भी बढ़ जाती है।

ऊर्जा और स्थैर्य :-

यह ताकत और स्थैर्य प्रदान करता है जो शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। शिलाजीत में विटामिन और खनिज तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य को सुधारते हैं। इसे आयुर्वेद में महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करना :-

शिलाजीत एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता हैं | जिससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी |  यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जो रोगों से लड़ने में सहायक होता है जो पेट की बीमारी दूर करता है।

जोड़ों के दर्द में राहत :-

कुछ लोग इसे जोड़ों के दर्द में राहत प्राप्त करने के लिए उपयोग करते हैं। इसका अनुभव व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करता है।
जबकि शिलाजीत आम तौर पर सुरक्षित है, आयु-विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार इसके उपयोग को अनुकूलित करना आवश्यक है। इसका उपयोग 17 वर्ष से अधिक मनुष्यो के लिए बेहतर होगा।

वजन नियंत्रण करना :-

शिलाजीत माना जाता है कि वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है क्योंकि यह मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकती है और अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं को संतुलित कर सकती है। इसके गुणों में एक महत्त्वपूर्ण पॉइंट यह है कि यह शारीर की मेटाबोलिक गतिविधि को बढ़ाने में मदद करके अतिरिक्त फैट के इस्तेमाल को कम कर सकती है।

यह भी संभावना है कि शिलाजीत शरीर की ऊर्जा स्तर को बढ़ाकर व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली को सपोर्ट कर सकती है, जो वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि शिलाजीत का सेवन केवल वजन नियंत्रण के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि सही डाइट, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के साथ मिलाकर इसके प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है।

FAQ

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे ?

जहाँ शिलाजीत को पुरुषों के लिए फायदेमंद माना जाता है वहीं महिलाओं के लिए भी शिलाजीत उतना ही फायदेमंद है इससे महिलाओ में यौन समस्याओ के समाधान के साथ-साथ और भी बहुत सारे फायदे होते है| जैसे शिलाजीत की मदद से महिलाओं में प्रजनन में सुधार, बालो के लिए फायदेमंद, वज़न कंट्रोल करने में सहायक, इम्युनिटी बढ़ाने, हीमोग्लोबिन (खून की कमी को पूरा कर सकता है ) और जोड़ो के दर्द में आराम कर सकता है |

क्या शिलाजीत को जिम प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता हैं ?

शिलाजीत हमारे टेस्टोस्ट्रोन लेवल को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है | जिसकी मदद से हम जिम में ज्यादा से ज्यादा वेट ट्रेनिंग कर सकते है | और इसकी हेल्प से जिम के बाद होने वाली थकावट में भी कमी आती है | और हमारी मसलस रिकवरी जल्दी हो सकती है |

शिलाजीत के नुकसान : –

आमतौर पर देखा जाए तो शिलाजित के कुछ खास नुकसान नही होते हैं|  लेकिन कुछ लोगो में इसे लेने से एलर्जिक रिएक्शन ( खुजली ) हो सकती है, चक्कर आ सकते हे, दिल की धड़कन तेज हो सकती है, अगर इस तरह का कोई भी साइड इफ़ेक्ट शिलाइट लेने के बाद आपको दिखाई देता है तो आपको शिलाजीत लेने से बचना चाहिए |
 
 इसके अलावा अगर आपको दिल की बीमारी है, या यूरिक एसिड बढ़ा रहता है  तो भी आपको इसे लेने से बचना चाहिए | क्योकि इसके लेने से शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है, और गठिया की परेशानी को बदतर बना सकता है| 
 
शिलाजीत आयरन के स्तर को बढ़ा सकता है और शरीर में आयरन के अत्यधिक निर्माण से हेमोक्रोमैटोसिस जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। 

शिलाजीत को कैसे इस्तेमाल करें :-

अक्सर शिलाजीत रेज़िन (Thik Liquid ), Powder ,Tablet और Capsule Form में उपलब्ध होते हैं | आप शिलाजीत को दूध में मिलाकर लें सकते है, जिससे दूध एक बहुत ही फायदे मंद पेय बन जाता है | आप इसे पानी के साथ भी ले सकते हैं | 
आपके लिए सबसे बेहतर यही है की आप शिलाजीत को लेने के बारे में किसी प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉक्टर से ही सलाह लें | क्योंकि वही आपको इसकी सही डोज़ और मात्रा के बारे में बता सकता है |  हम आपको सलाह देते है  की आप किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लिए बिना न तो अपनी कोई दवा बंद करें  और न ही अपनी दवाइयों में कुछ बदलाव करें | 

शिलाजीत से होने वाले नुकसान

शिलाजीत का वैसे तो कोई खास नुकसान नहीं होता | लेकिन फिर भी हमे इसे लेते समय कुछ सावधानिया बरतनी चाहिए | बाजार में बहुत सारे उत्पादक अशुद्ध शिलाजीत बेचते है, जिसमे बहुत सरे ऐसे मेटल होते हे जो हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते है | जैसे अशुद्ध शिलाजीत में मरकरी, लीड, फ्री रेडिकल और आर्सेनिक जैसे हैवी मेटल होते है | 
 
नोट : अगर आपको शिलाजीत लेने के बाद कोई परेशानी या कोई बदलाव महसूस होता है  तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए | 

शिलाजीत एक सुरक्षित और प्रभावी प्राकृतिक उपाय है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यदि आप शिलाजीत का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने चिकित्सक से सलाह लें।

अस्वीकरण :-

इस लेख और हमारी website पर दी गयी सभी जानकारी और डेटा केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए दी गई है | हम इस लेख और हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी व सुचना की कोई जिम्मेदारी नहीं लेते | दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले और किसी भी तरह की एक्सरसाइज व अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें | 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Shilajit ke Fayde: शिलाजीत के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग!”

Leave a Comment