Lassi peene ke fayde: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक, लस्सी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

 

lassi peene ke fayde
                   इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक, लस्सी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

 

lassi peene ke fayde -लस्सी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

लस्सी एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय पेय है जो भारत में सदियों से पी जाती रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लस्सी के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं?

lassi peene ke fayde: जैसा की हम जानते गर्मियों के दिनों में लस्सी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। गर्मियों में तपती धुप से बचने के लिए लोग लस्सी का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं।  क्योंकि लस्सी दही से बनाई जाती हैं। इसलिए लस्सी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहिड्रेटस, मैग्नीसियम, सोडियम और फाइबर पाए जाते हैं।

क्योंकि गर्मियों में डिहइड्रेशन से बचाव के लिए शरीर को ठंडा रखना बहुत जरुरी हैं। लस्सी की तासीर (nature) ठंडी होती हैं। जिससे से डिहइड्रेशन से बचाव होता हैं। लस्सी हमे गर्मियों के दिनों में लू और हमारे शरीर को गर्मी से बचती हैं। लस्सी में अच्छे बेक्टरीआ पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ती हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

 

lassi peene ke fayde
  इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक, लस्सी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

lassi peene ke fayde – लस्सी पीने के फायदे

पेट की बीमारियों को दूर करती है 

lassi peene ke fayde: गर्मी के दिनों में लस्सी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह हे कि यह पेट की बीमारियों को ठीक करता हैं। लस्सी में लेक्टोबेसिलस नामक बैक्टीरिया पाया जाता हैं। जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद मन जाता हैं। 
लस्सी में पोषक तत्व जैसे फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन इत्यादि पाए जाते है जो पेट की बीमारियों को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता हैं। इसलिए पेट की बीमारियों से जुड़े रोगी को डॉक्टर की सलाह से हर रोज़ लस्सी का सेवन करना चाहिए। अगर हम लस्सी में थोड़ा सा पुदीना पाउडर या ताज़ा (फ्रेस) पुदीना और थोड़ा सा काला नमक डालकर पीते है तो लस्सी और भी फायदेमंद हो जाती हैं। जिससे खट्टी ढकारो और बदहज़मी, गैस से भी छुटकारा मिलता हैं।   
 

तनाव को कम करती हैं 

lassi peene ke fayde: आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने शरीर को टाइम नहीं दे पाता जिससे हमारा शरीर तनाव में रहता हैं। जिसकी वजह से हम अपने आपको पूरा दिन थका हुआ महसूस करते है। इसलिए थकन / तनाव से बचने के लिए हमे लस्सी का सेवन करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी। और आपका मूड भी फ्रेश रहेगा। इसके साथ साथ हमे 10 से 15 मिनट हर रोज़ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। 

वज़न घटाने में फायदेमंद

लस्सी को आमतौर पर वज़न कम करने में भी साहयक माना जाता हैं। क्योकि लस्सी दही से बनाई जाती हैं। और दही में लो फैट पाया जाता हैं। इसके साथ-साथ लस्सी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती हैं। जो वज़न को मेन्टेन करने में हमारी मदद करती हैं। और लस्सी में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। 
लेकिन एक बात का खास तोर पर ध्यान रखे की अगर आप वज़न कम करने में लस्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको मीठी लस्सी नहीं पीनी हैं। अगर आप मीठी लस्सी पिएंगे तो आपका वज़न बढ़ सकता हैं। अगर हम लस्सी को अच्छी तरह से फैट कर उसमे से मखन्न को अलग कर लेते है और बची हुई लस्सी को पीते है तो वज़न घटाने में और फायदेमंद हो जाती हैं।  

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती हैं

लस्सी में पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता हैं। इसलिए जिन लोगो को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो उन्हें दोपहर के खाने के बाद लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती हैं 

हमारी हड्डियाँ कैल्शियम की बनी होती हैं। इसलिए जब हड्डियों को मजबूत करने बात आती हे तो डॉक्टर के द्वारा दूध या दूध से बनी हुई चीज़ो के खाने की सलाह दी जाती हैं।  क्योकि दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती हैं। और लस्सी दूध से बनाइ हुई दही से बनाई जाती हैं जिसकी वजह से लस्सी में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती हैं।   
इसलिए लस्सी पिने से आपकी हड्डिया और दाँत मजबूत होते हैं। इसके साथ साथ लस्सी पीने से मासपेशियो का दर्द भी ख़त्म हो जाता हैं। और आपको ताकत भी मिलती हैं।   

गैस, एसिडिटी और कब्ज़ में लाभकारी 

जैसा की हम जानते हैं  की लस्सी की तासीर (Nature) ठंडी होती है। जो हमे गैस, एसिडिटी और कब्ज़ जैसी  समस्या से छुटकारा दिलाती हैं। लस्सी हमारे पेट को ठंडा करती हैं।  इसलिए हमे हर रोज़ अपने दोपहर के खाने में लस्सी को शामिल करना चाहिए हैं।   

इम्म्युनिटी पावर को बढ़ती हे

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती हैं। और दही में विटामिन डी और लेक्टिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती हैं। जिससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता हैं। जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (बीमारियों से लड़ने की क्षमता) बढ़ती हैं। जिससे हमारा शरीर अनेक प्रकार के रोगो बच जाता हैं।  

lassi peene ke Nuksan – लस्सी पिने के कुछ नुकसान

लस्सी जितनी पिने में स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी होती हैं। जहाँ लस्सी को पिने से हमारे शरीर को बहुत सरे फायदे मिलते है वही दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हैं। 

गलत समय पर लस्सी का सेवन नुकसानदायक

वैसे तो लस्सी के काफी फायदे हैं। लेकिन गलत समय पर लस्सी का सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकता हैं। हर चीज़ के सेवन का एक सही समय होता हैं। इसलिए हमे उसके सेवन का सही समय पता होना चाहिए। रात के समय लस्सी पीना सही नहीं माना जाता। लस्सी पिने का सही समय दोपहर के खाने में या दोपहर के खाने के बाद हैं।  सुबह में भी आप लस्सी ले सकते हैं। 

रात के समय लस्सी नहीं पीनी चाहिए

अगर आप रात को सोने से पहले लस्सी पीते है तो आज ही रात को लस्सी पीना बंद कर दें। क्योकि लस्सी की तासीर (nature) ठंडी होती हैं। जिससे खासी, फेफड़ो संबन्धी  और जोड़ो के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। लस्सी में अधिक मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, लो फैट, पोटासियम इत्यादि पाए जाते है  जिनको रात के समय पचाने में हमारी पाचन क्रिया में दिक्कत हो सकती हैं। जिससे गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्या उत्पन हो सकती हैं। इसलिए रात के समय लस्सी सेवन न करें।  
अगर आप डायबटीज़ के मरीज़ है तो आपको मीठी लस्सी नहीं पीनी चाहिए। क्योकि मीठी लस्सी पिने से आपका रोग बढ़ सकता हैं। 

अस्वीकरण: इस लेख में दी गयी सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इस लेख में सभी सूचनाएं पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए दी गई हैं। हम इस लेख में प्रदान जानकारी व सुचना को लेकर हम किसी तरह का दावा नहीं करते और न ही जिम्मेदारी लेते हैं। इन पर अमल करने से पहले और किसी भी तरह की एक्सरसाइज व अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment